संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए राष्ट्रपति महोदय ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीशों श्री न्यायमूर्ति जरत कुमार जैन, श्री न्यायमूर्ति सुशील कुमार पालो, सुश्री न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर, श्री न्यायमूर्ति राजेंद्र महाजन, श्री न्यायमूर्ति चंद्रहास सिरपुरकर की मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति की है। उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने के साथ प्रभावी मानी जाएगी। संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए राष्ट्रपति महोदय ने श्री सुशील कुमार गुप्ता को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 28 फरवरी, 2016 से 11 मई, 2016 तक प्रभावी मानी जाएगी।