Share

प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता मीरा नायर और भारतीय मूल के युगांडा के लेखक महमूद ममदानी के पुत्र जोहरान ममदानी ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन पार्टी के कर्टिस स्लिवा को हराया है.

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव का रिजल्ट आ गया. ट्रंप जो नहीं चाहते थे, चुनाव में वही हुआ. भारतीय मूल के जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर बन गए. 34 वर्षीय जोहरान ममदानी ने मंगलवार को न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में बाजी मार ली. भारतीय मूल के जोहरान ममदानी को न्यूयॉर्क सिटी का मेयर बनने से रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था. न्यूयॉर्क में इतिहास रच गया है. ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बन गए हैं. ममदानी की जीत एक तरह से डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी हार है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जोहरान ममदानी के धुर विरोधी थे. वह नहीं चाहते थे कि ममदानी चुनाव जीते. वह लगातार ममदानी का विरोध कर रहे थे. डोनाल्ड ट्रंप ने तो यहां तक की धमकी दी थी कि वह ममदानी के मेयर बनने पर न्यूयॉर्क की फंडिंग रोक देंगे. उन्होंने तो न्यूयॉर्क के बर्बाद होने की भविष्यवाणी भी कर दी थी. एक तरह से देखा जाए तो ट्रंप ने हर हथकंडा अपनाया. मगर उनकी धमकियों का वोटरों पर कोई असर नहीं हुआ. आखिरकार ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर बन ही गए.

Share