Share

बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार 11-11-2025 को मतदान संपन्न हो गया. यह दूसरे चरण का मतदान था, वहीं पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था.
चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएंगे.
इस चुनाव में दो गठबंधनों सत्तारुढ़ एनडीए और महागठबंधन के बीच अहम मुक़ाबला है.
वहीं तीसरा दल जन सुराज भी पहली बार चुनावी मैदान में है.

बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना ज़रूरी है.
दोनों चरणों के मतदान के बाद अलग-अलग एग्ज़िट पोल आने शुरू हो गए हैं और लगभग सभी एग्ज़िट पोल में एनडीए गठबंधन को बहुमत दिया गया है.
कई बार एग्ज़िट पोल और आख़िर में परिणामों में अंतर देखा गया है. इसलिए ये साफ़ करना ज़रूरी है कि ये अंतिम परिणाम नहीं हैं. दो चरणों में हुए मतदान के बाद बिहार में मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी और तभी आख़िरी नतीजे सामने आएंगे.
सामान्यत एग्जिट पोल एनडीए को 130 से 209 सीटें मिलने के आसार दिखा रहे हैं ।
महागठबंधन को 32 से 108 सीटें और
अन्य को 2-8 सीटें प्राप्त होने की संभावना है ।

बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार 11-11-2025 को मतदान संपन्न हो गया. यह दूसरे चरण का मतदान था, वहीं पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था.
चुनाव परिणाम 14 नवंबर को आएंगे.
इस चुनाव में दो गठबंधनों सत्तारुढ़ एनडीए और महागठबंधन के बीच अहम मुक़ाबला है.
वहीं तीसरा दल जन सुराज भी पहली बार चुनावी मैदान में है.
बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना ज़रूरी है.
दोनों चरणों के मतदान के बाद अलग-अलग एग्ज़िट पोल आने शुरू हो गए हैं और लगभग सभी एग्ज़िट पोल में एनडीए गठबंधन को बहुमत दिया गया है.
कई बार एग्ज़िट पोल और आख़िर में परिणामों में अंतर देखा गया है. इसलिए ये साफ़ करना ज़रूरी है कि ये अंतिम परिणाम नहीं हैं. दो चरणों में हुए मतदान के बाद बिहार में मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी और तभी आख़िरी नतीजे सामने आएंगे.
सामान्यत सभी एग्जिट पोल एनडीए को 130 से 209 सीटें मिलने के आसार दिखा रहे हैं ।
महागठबंधन को 32 से 108 सीटें और अन्य को 2-8 सीटें प्राप्त होने की संभावना है ।

Share