Share

मध्य प्रदेश सरकार ने भावांतर योजना के तहत 1.33 लाख किसानों के खाते में 233 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों को फसलों का सही दाम दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा और कृषि आधारित उद्योगों का विकास किया जाएगा। भावांतर योजना का उद्देश्य किसानों को सोयाबीन का उचित मूल्य दिलाना है।
सीएम ने सिंगल क्लिक से किसानों के खातों में भेजी राशीि।
कहा- किसानों को उपज का सही दाम दिलाना हमारा लक्ष्य।
कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने की भी कही बात।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में सोयाबीन उपज का किसानों को समर्थन मूल्य दिलाने के लिए लागू की गई भावांतर योजना के तहत पहला भुगतान गुरुवार को किया गया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने देवास में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के 1.33 लाख किसानों के खातों में 233 करोड़ रुपये राशि भेजी।

इस अवसर पर सीएम ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि किसान को फसलों का सही दाम दिलवाना सरकार का लक्ष्य है। किसानों का भला करेंगे। दूध उत्पादन को प्रोत्साहन किया जाएगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आने वाला साल कृषि आधारित उद्योग के लिए जाना जाएगा। गेहूं धीरे-धीरे 2700 किया जाएगा। कहा कांग्रेसी रोते रहेंगे… हम योजनाओं का लाभ देते रहेंगे। सीमा पर जवान, खेत पर किसान दोनों बराबर हैं।


Share