Share

बिहार से सीएम फिर से होंगे नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा फिर से बनेंगे डिप्टी सीएम… BJP-JDU ने कर दिया रिपीट
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA के दो बड़े घटक दलों ने अपने विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक की। इस दौरान JDU में नीतीश कुमार को सभी विधायकों ने एक घंटे के अंदर सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को अपना नेता चुन लिया।
बिहार विधानसभा में कम से कम एक तस्वीर तो साफ हो गई है। वो ये कि सीएम नीतीश कुमार ही बिहार में फिर से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। JDU विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुन लिया है। विधायक दल की बैठक के बाद JDU ने नीतीश कुमार को अपना नेता चुन लिया है। बीजेपी में इसको लेकर बैठक जारी है।
JDU ने नीतीश को विधायक दल का नेता चुना
JDU के विधायक दल का नेता चुनने के लिए सीएम नीतीश के आवास एक अणे मार्ग पर बैठक शुरू हुई। इस दौरान वहां जदयू के सारे 85 विधायक मौजूद थे। इन सभी विधायकों ने इस बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया। इस बैठक से पहले ही ये तय था कि JDU विधायक दल के नेता के तौर पर सिर्फ एक ही नाम सामने है और वो हैं खुद नीतीश कुमार।
शपथग्रहण से पहले BJP-JDU में फंसा पेंच, स्पीकर और गृहमंत्रालय सभी दल और नेताओ में मलैदर पदों को पाने की होड़ मची है.
उधर बीजेपी विधायक दल की बैठक में भी बड़ा फैसला लिया गया है। बीजेपी ने अपने दोनों उपमुख्यमंत्रियों को रिपीट कर दिया है। सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है, जबकि विजय कुमार सिन्हा को बीजेपी विधायक दल का उपनेता चुना गया है। यानी ये तय हो गया है कि फिर से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ही फिर से बिहार के उपमुख्यमंत्री होंगे।
दोपहर 3.30 बजे NDA विधायक दल की बैठक
BJP जैसे ही विधायक दल का नेता चुन लेगी, वैसे ही दोपहर 3.30 बजे NDA के सभी विधायक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में जुटेंगे और पूरे NDA के विधायक दल का नेता चुनेंगे। इसके बाद सीएम नीतीश राजभवन जाएंगे और अपना इस्तीफा सौंप देंगे। इसके साथ ही नीतीश मंत्रिमंडल के उन नामों की लिस्ट भी राज्यपाल को देंगे जो कल बिहार की नई सरकार में मंत्री बनने के लिए शपथ लेंगे।
मंत्री के लिए जोड़तोड़ जमावट या लाबियिंग ?
मंत्री पद और उसमे भी मलाईदार विभाग पाने के लिए आजकल जोड़तोड़ जमावट या लाबियिंग खुलेआम होने लगी है जिसमे सब प्रकार के तरीके इस्तेमाल होते है. दल संघठन भी क्षेत्र जाति वर्ग समुदाय एवं वोट बैंक के आधार पर ऐसे बली तत्वों को क्लियरेंस देते रहे है.
बीजेपी कोटे से जिन नामों पर चर्चा है उनमें सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, विजय कुमार सिन्हा और नीतीश मिश्रा शामिल हैं. वहीं जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव और श्रवण कुमार जैसे दिग्गजों को मंत्री पद मिल सकता है.
बीजेपी कोटे के संभावित मंत्री
सम्राट चौधरीनितिन नवीनविजय कुमार सिन्हानीतीश मिश्रा
जदयू कोटे के संभावित मंत्री
विजय कुमार चौधरीअशोक चौधरीश्रवण कुमारविजेंद्र यादव
नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार के गठन के साथ बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. यह शपथ ग्रहण समारोह न केवल सत्ता समीकरण को मजबूत करेगा बल्कि आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भी एनडीए को गति देने वाला माना जा रहा है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार मंत्रिमंडल में युवा चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है. हालांकि, अंतिम सूची पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.


Share