Share

श्री महाकालेश्वर मंदिर में एनएसजी कमांडो की टीम मॉक ड्रिल उज्जैन, 23 अक्टूबर 2026।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आपातकालीन सुरक्षा परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा श्रद्धालुओं एवं मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), मुंबई की टीम द्वारा आज रात्रि 11:00 बजे से मध्यरात्रि तक मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें एनएसजी के लगभग 150 जवानों ने हिस्सा लिया।

मॉक ड्रिल के दौरान मंदिर परिसर में संभावित आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा बलों की तत्परता, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के मध्य समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता एवं आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल का अभ्यास एवं आकलन किया गया।


Share