Share

अमनजोत कौर  को जो दादी खेल के मैदान में ले जाया करती थीं, उन्हें ही दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. लेकिन उनके परिवार ने यह बात उनसे छिपाए रखी. अब सब पता चला.
अमनजोत कौर ने साउथ अफ्रीकी ओपनर तजमिन ब्रिट्स को किया रन आउट.
भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर अमनजोत कौर ने फाइनल मुकाबले में बै‍ट-बॉल से नहीं, बल्कि अपनी फील्डिंग से दिल जीता. पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका की ओपनर खिलाड़ी तजमिन ब्रिट्स को डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट किया. फिर 42वें ओवर में धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान लॉरा वुलफार्ट का कैच लपका. इन सबके बीच, अमनजोत कौर के परिवार में बहुत कुछ घटित हो रहा था. दादी को दिल को दौरा पड़ा, लेकिन उनके परिवार ने यह बात उनसे छिपाए रखी. वे नहीं चाहते थे कि वर्ल्ड कप खेलते वक्त उनकी बेटी का ध्यान भटके.
अमनजोत कौर के पिता भूपिंदर सिंह पेशे से बढ़ई और ठेकेदार हैं. इस हफ्ते उनकी 75 साल की मां भगवंती को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
अपनी मां की खराब सेहत की खबर उन्होंने अपनी बेटी अमनजोत कौर से छिपाए रखी, ताकि वह परेशान न हो.


Share