Share

सिंहस्थ 2028, उज्जैन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, किसान संघ के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित कर सिंहस्थ को दिव्य, भव्य और विश्वस्तरीय स्वरूप देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
इसके साथ ही किसानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सिंहस्थ लैंड पूलिंग नोटिफिकेशन को निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
इस निर्णय को भारतीय किसान संघ के संघठित आंदोलन की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.
विकास कार्यो हेतु भूमि अब भूमि अधिग्रहण कानून के तहत दुगना मूल्य दिया जाकर ली जा सकती है.
#ujjain


Share