Share

Ashok Barnwal:

मध्य प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को नया मुख्य सचिव बनाया है. वह पहले भी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और उनके पास लंबा अनुभव मौजूद है. वह 31 जनवरी 2027 को रिटायर होंगे. वह साल 1991 में आईएएस अधिकारी बने थे.IAS अशोक वर्णवाल मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव नियुक्त किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

Ashok Barnwal New Chief Secretary Of MP: मध्य प्रदेश सरकार ने 1991 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया है. इसका आदेश एमपी सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है. बताया जा रहा है कि अगले आदेश तक वह यह जिम्मेदारी संभालेंगे. मध्य प्रदेश के पिछले मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का सीईओ बनाया गया है. इसी वजह से यह पद रिक्त हो गया था, जबकि उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2026 तक था.
अशोख बर्णवाल के पास मौजूद है लंबा अनुभव
अशोक बर्णवाल अभी लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के रूप में काम कर रहे हैं. इसके अलावा इस वक्त वह अपर मुख्य सचिव (भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग) तथा आयुक्त (खाद्य सुरक्षा, मध्य प्रदेश, भोपाल) के अतिरिक्त प्रभार पर हैं. अब इन अहम जिम्मेदारियों के साथ-साथ वह मुख्य सचिव का पद भी संभालेंगे. आप वरिष्ठ सचिव समिति के स्थाई सदस्य थे, अशोक बर्णवाल कृषि उत्पादन आयुक्त भी रहे.
कौन हैं IAS अशोख बर्णवाल?
अशोक बर्णवाल ने 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं. वह झारखंड के रहने वाले हैं और उनका जन्म 27 जनवरी 1969 को हुआ था. उन्होंने बीटेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) के साथ पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में उच्च शिक्षा प्राप्त की है. उनके कई विभागों में काम करने का लंबा सफल  अनुभव मौजूद है. वह गुना, शहडोल और देवास के जिला कलेक्टर , शासन के विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रमुख सचिव व्भी सचिव भी रहे हैं , अशोक वर्णवाल टीम वर्क समन्वय , आधुनिक आईटी प्रबंधन और तीव्र परिणाम मूलक , निर्विवाद, स्वच्छ कार्यप्रणाली के लिए जाने जाते हैं.

Share